जादू-टोने | इसाक ‘अश्क’
जादू-टोने | इसाक ‘अश्क’

जादू-टोने | इसाक ‘अश्क’

जादू-टोने | इसाक ‘अश्क’

कल तक थीं
जो कुंद आज वे
धारदार हो गईं हवाएँ।

सपनों के
शहतूती घेरे
           उजड़ गए ऐसे
यायावर
बंजारों के
डेरे उजड़े जैसे

उठी हाट
फूलों-रंगों की
तार-तार हो गईं लताएँ।

See also  देखना खुद को | प्रतिभा कटियारी

छंदों के
जादू-टोने
           छलकाती अमराई
एक याद बन
शेष रह गई
           शीतल जुन्हाई

रीते-रस-संदर्भ
हृदय के
आर-पार हो गईं तृषाएँ।

Leave a comment

Leave a Reply