हवा की हथेली तक | मत्स्येंद्र शुक्ल
हवा की हथेली तक | मत्स्येंद्र शुक्ल

हवा की हथेली तक | मत्स्येंद्र शुक्ल

हवा की हथेली तक | मत्स्येंद्र शुक्ल

कोई पुकार रहा –
किधर से
कहाँ से
ध्‍वनि-गति मंद।
गर्द-गुबार से खेल चुकी हवा
अशांत वायु-परिधि में क्रंदन

घूँट भर पानी पी नदी की परात से
वृक्ष-पल्‍लव की हरीतिमा पर लुब्‍ध
तना-सा बोल रहा पपीहा
धुल गया दिशाओं में व्‍याप्‍त संशय अवसाद

See also  अँधेरे का दीपक | हरिवंशराय बच्चन

तिर-तिर वंशी लय में
कहीं चल रहा मौसम का महारास
वह जो पुकार रहा पलक खोल
ध्‍वनि को हवा की हथेली तक पहुँचा रहा

Leave a comment

Leave a Reply