परछाईं के पीछे | कुमार अनुपम
परछाईं के पीछे | कुमार अनुपम

परछाईं के पीछे | कुमार अनुपम

आसमान सरस था चिड़िया भर

चिड़िया की परछाईं भर आत्मीय थी धरती

लाख-लाख झूले थे रंगों के मन को लुभाने के लाख-लाख साधन थे

लेकिन वो बच्चा था

बच्चा तो बच्चा था

बच्चा परछाईं के पीछे ही चिड़िया था

See also  सोने की इस मरी हुई चिड़िया को बेच कर चला जाऊँगा

आसमान काँप गया

धरती के स्वप्नों के तोते ही उड़ गए

हवा समझदार थी

लान के बाहर

बाहर और बहुत बाहर खेद आई चिड़िया की परछाईं को

Leave a comment

Leave a Reply