झूठ की ओट में | अभिज्ञात
झूठ की ओट में | अभिज्ञात

झूठ की ओट में | अभिज्ञात

झूठ की ओट में | अभिज्ञात

सच की रक्षा के लिए तो अब झूठ भी तैयार नहीं
वह जानता है जिसे मारा ही जाना है अंततः किसी न किसी मोर्चे पर
क्यों की जाए उसकी रक्षा

कभी न कभी आदतन सच कह बैठेगा कि वह
दुबका हुआ है किसी झूठ की ओट में
और सच यह कहकर वह बढ़ा देगा
झूठ की मर्यादा

See also  रंग-बिरंगे सपने | मृत्युंजय

अब झूठ नहीं चाहता अपने पक्ष में कोई दलील
उसने देखा है ऐसी ही दलीलों के कारण
झूठ नहीं रह सका रक्षणीय
वह डरता है अपने गरिमामंडन से।

Leave a comment

Leave a Reply