धूप का रोग | इसाक ‘अश्क’
धूप का रोग | इसाक ‘अश्क’

धूप का रोग | इसाक ‘अश्क’

धूप का रोग | इसाक ‘अश्क’

लगा
धूप का रोग छाँह को
कैसे दिन आए ?

कंठों में
रह गए अजन्मे
           छंदों के सोते
होश उड़ गए
ऐेसे जैसे
           हाथों के तोते
मुश्किल में है
पेड़, पेड़ के
आदम कद साए।

See also  मुक्ति की तलाश | अलेक्सांद्र ब्लोक

खुले नयन को
बंद खिड़कियाँ
           रोशनदान न भाते
काठ हो गई
काया मन की
           घर आते-जाते
अर्सा हुआ
दूब पर नंगे
पाँवों को धाए।

Leave a comment

Leave a Reply