बरगद | फहीम अहमद
बरगद | फहीम अहमद

बरगद | फहीम अहमद

बरगद | फहीम अहमद

इतना हुआ पुराना बरगद
नाना का भी नाना बरगद।

तोता चील गिलहरी कोयल
सबका बना ठिकाना बरगद।

लंबी दाढ़ी रोज हिलाता
है जाना-पहचाना बरगद।

दाढ़ी पकड़ झूलते बंदर
कभी बुरा न माना बरगद।

राहगीर को देता छाया
पंखा झले सुहाना, बरगद।

See also  प्रस्थान के बाद | कुँवर नारायण

आंधी-पानी तूफानों से
सीख चुका टकराना बरगद।

डटा रहा चट्टानों जैसा
हार कभी न माना बरगद।

लाख थपेड़े सहकर भी है
जान गया मुस्काना बरगद।

Leave a comment

Leave a Reply