अलि अब सपने की बात | महादेवी वर्मा
अलि अब सपने की बात | महादेवी वर्मा

अलि अब सपने की बात | महादेवी वर्मा

अलि अब सपने की बात | महादेवी वर्मा

अलि अब सपने की बात –
हो गया है वह मधु का प्रात !

जब मुरली का मृदु पंचम स्वर,
कर जाता मन पुलकित अस्थिर,
कंपित हो उठता सुख से भर,
नव लतिका सा गात !

See also  हवा की हथेली तक | मत्स्येंद्र शुक्ल

जब उनकी चितवन का निर्झर,
भर देता मधु से मानस-सर,
स्मित से झरतीं किरणें झर झर,
पीते दृग – जलजात !

मिलन-इंदु बुनता जीवन पर,
विस्मृति के तारों से चादर,
विपुल कल्पनाओं का मंथर –
बहता सुरभित वात !

अब नीरव मानस-अलि गुंजन,
कुसुमित मृदु भावों का स्पंदन,
विरह-वेदना आई है बन –
तम तुषार की रात !

Leave a comment

Leave a Reply