पढ़िए गीता | रघुवीर सहाय
पढ़िए गीता | रघुवीर सहाय

पढ़िए गीता | रघुवीर सहाय

पढ़िए गीता | रघुवीर सहाय

पढ़िए गीता
बनिए सीता
फिर इन सब में लगा पलीता
किसी मूर्ख की हो परिणीता
निज घर-बार बसाइए

होंय कँटीली
आँखें गीली
लकड़ी सीली, तबियत ढीली
घर की सबसे बड़ी पतीली
भर कर भात पसाइए

Leave a comment

Leave a Reply