इस प्रश्न का उत्तर आम लोगों के लिए है जिनके घुटनों में कोई बड़ी मेडिकल समस्या नहीं है।

आजकल घुटने का दर्द हर उम्र के लोगों में होने लगा है जिसका मुख्य कारण है खानपान और जीवन शैली। अधिकतर लोगों के घुटनों का दर्द जीवन शैली में सुधार करने से ठीक हो जाता है। बड़ी उम्र में होने वाले दर्द की बात अलग है।

घुटनों के दर्द कई प्रकार के होते हैं। कुछ लोगों को जोड़ों का दर्द/ गठिया (अर्थराइटिस) की समस्या होती है। कुछ लोगों की हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और उन्हें ओस्टियोपोरोसिस की परेशानी हो जाती है। और भी कई तरह के दर्द हैं।

सबसे पहले यह जरूरी है कि आप अपने दर्द को पहचानें। अगर कोई बड़ी समस्या नहीं है तो आप अपनी परेशानी का इलाज खुद कर सकते हैं। लेकिन समस्या ज्यादा है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

See also  पीठ में होने वाले दर्द को कैसे ठीक क्या जा सकता है?

घुटने का दर्द ठीक करने का सबसे कारगर उपाय है व्यायाम और योग। कई प्रकार के आसन हैं जो घुटने के दर्द को ठीक करने में बहुत मदद करते हैं। कुछ मुख्य आसन-

ताड़ासन

त्रिकोण और कोण आसन

मकरासन

गरुड़ासन

वज्रासन

यह जरूरी है कि आप आसन को सही तरीके से करें तभी उसका लाभ मिलता है।

एक और सूक्ष्म व्यायाम जिससे घुटनों के दर्द में बहुत आराम मिलता है। यह व्यायाम मुझे मेरी योग गुरु ने बताया था। उनके अनुसार घुटनों के दर्द में इस व्यायाम से बहुत आराम मिलता है। यह आसन ऐसा है जैसे आप आटे में लोच देते हैं आगे पीछे करके ऐसे ही अपने घुटने में लोच दे रहे हैं।

See also  कच्चा दूध पीने के क्या फायदे हैं?

आप इस व्यायाम को अच्छे से समझ सकें इसके लिए मैं बाबा रामदेव जी की किताब से व्यायाम की फोटो खींच कर लगा रही हूँ.

कुछ और उपाय जो आम घुटनों के दर्द में कारगर हैं वो हैं-

  • जिनको घुटने में दर्द की समस्या रहती है उन्हें खाने में अधिक बादी वाले खाने से थोड़ा परहेज रखना चाहिए जैसे, अरबी, बैंगन इत्यादि। खासतौर पर शाम के खाने में इन्हें खाने से बचना चाहिए।
  • नियमित रूप से अगर व्यायाम करके मांस पेशियों को मजबूत बनाया जाये तो कई प्रकार के दर्द से निजात मिल जाती है।
  • अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहिए।
  • खाने के बाद वज्र आसन में बैठना अच्छा होता है। यह एक मात्र आसन है जो खाने के बाद किया जाता है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है और पेट में उपस्थित गैस भी निकल जाती है।
  • गुनगुने तेल की हल्के हाथ से की गयी मालिश आराम देती है।
  • ठंडी और गरम सिकाई से भी आराम मिलता है।
See also  चश्में के नंबर उतारने के लिए क्या करना चाहिए?

कई बार डॉक्टर बताते हैं कि जिनको कब्ज की समस्या रहती है उनको आगे चलकर घुटनों का दर्द हो सकता है। आजकल तो बच्चों को भी कब्ज की समस्या रहती है तो इस पर भी थोडा ध्यान देने की जरूरत है। आयुर्वेद में भी लिखा है कि जिनका वात दोष बढ़ा रहता है उन्हें संधि शोथ (जोड़ों की सूजन) होने की सम्भावना अधिक है।

लेकिन अगर आपके घुटने में ज्यादा परेशानी है और बेतहाशा दर्द है तो आप विशेषज्ञ की राय जरूर लें। कई बार सिर्फ खानपान और योग ध्यान के साथ आपको इलाज की जरूरत हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply