कोहरे में | प्रयाग शुक्ला
कोहरे में | प्रयाग शुक्ला

कोहरे में | प्रयाग शुक्ला

कोहरे में | प्रयाग शुक्ला

कोहरे को
भेदकर
लटका है चंद्रमा
किसी तरह।

आ-जा रहे हैं लोग
जैसे हो छायाएँ –

झूल रहा फटा
हुआ पोस्टर –
(इबारत को पढ़े कौन ?)

चुप गीली पत्तियाँ।

बसें सरकती हुईं।
पटरी पर ठंड में
मूँगफली
बेच रहा
लड़का।

ठिठुरन –
ठिठुरन एक।
कोहरे में –
शहर एक और।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *