आजकल विटामिन बी-12 की कमी से जॉइंट्‌स और लोअर बैक पेन बढ़ रहा है। इसके बारे में अवेयरनैस नहीं होने के कारण नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि आजकल डाइट में पर्याप्त मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियां शामिल नहीं करने की वजह से इस विटामिन की कमी हो रही है। जिसके चलते एड़ी में दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट, मसल्स में दर्द व सुन्नपन महसूस हो रहा है। इसके अलावा हर वक्त थकान महसूस होती है यह भी इस कमी का एक लक्षण है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी हो सकती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इस विटामिन की कमी ज्यादा है। यही इस विटामिन की कमी होने का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है।

See also  क्या सोयाबीन खाना आपके लिए हानिकारक है?

नर्वस सिस्टम और ब्रेन फंग्शन को सुचारू बनाए रखने में विटामिन बी-12 जरूरी है, इससे हिमोग्लोबिन भी कम नहीं होता है

वेजिटेरियन डाइट में किन-किन चीजों से मिलता है विटामिन बी-12

मिल्क प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ, पनीर। नॉनवेज के मुकाबले वेजिटेरियन लोगों में इस विटामिन की कमी ज्यादा होती है। बॉडी में विटामिन डी-3 82 परसेंट तक पाया जाता है। विटामिन-डी की कमी होने पर विटामिन बी 12 कम हो जाता है। खाने के अलावा धूप से भी यह विटामिन मिलता है। इसलिए नियमित रूप से 45 मिनट सनलाइट में बैठना चाहिए। सनलाइट में ही मॉर्निंग वॉक और हल्की एक्सरसाइज करें। इसकी ज्यादा कमी होने पर इसके कैप्सूल और इंजेक्शन भी देते हैं।

See also  शाकाहारी भोजन - Vegetarian food

न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है यह विटामिन

दिनभर में चार गिलास दूध से बने हुए डेयरी प्रॉडक्ट लें। दिन की शुरुआत एक गिलास दूध से करें। दोपहर में दही, शाम को छाछ या लस्सी और सोने से पहले एक गिलास दूध पिएं। तभी इस विटामिन की पूर्ति हो पाएगी। ब्रेन के बेहतरीन फंक्शन के लिन यह बहुत जरूरी है। इसकी कमी से न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम और एनीमिया हो सकता है। नर्वस सिस्टम को प्रॉपर तरीके से काम करने के लिए विटामिन बी 12 जरूरी है। इसकी कमी से ब्रेन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही बॉडी के मेटाबॉलिज्म का इससे सीधा संबंध है। यह फैटी एसिड और एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने और शरीर में फोलिक एसिड को अवशोषित करने में मदद करता है। लाल रक्त कणिकाओं को कई गुना बढ़ा देता है। इसकी कमी से लाल रक्त कणिकाओं की संख्या कम हो सकती है। वहीं कब्ज, भूख की कमी और वजन घटने लगता है। विटामिन बी-12 की कमी एनीमिया का कारण बन सकती है। एनीमिया के सबसे आम लक्षण थकान, सांस की तकलीफ, और अनियमित दिल की धड़कन हैं। एनीमिया वाले लोग भी यह परेशानी अनुभव कर सकते हैं।

See also  हिचकी के लिए क्या इलाज है?