छोटू के पाँव | प्रेमशंकर शुक्ला | हिंदी कविता
छोटू के पाँव | प्रेमशंकर शुक्ला | हिंदी कविता

अभी-अभी लिपी
देहरी के लिलार पर
उपटे हैं
छोटू के पाँव

इन पाँव में
महक है
मंजिल की
दिशाओं को जगाने की
उत्कंठा भी खूब
इनमें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *