अँगूठे का निशान | केदारनाथ सिंह
अँगूठे का निशान | केदारनाथ सिंह

अँगूठे का निशान | केदारनाथ सिंह

अँगूठे का निशान | केदारनाथ सिंह

किसने बनाए
वर्णमाला के अक्षर

ये काले-काले अक्षर
भूरे-भूरे अक्षर
किसने बनाए

खड़िया ने
चिड़िया के पंख ने
दीमकों ने
ब्लैकबोर्ड ने

किसने
आखिर किसने बनाए
वर्णमाला के अक्षर

‘मैंने… मैंने’-
सारे हस्ताक्षरों को
अँगूठा दिखाते हुए
धीरे से बोला
एक अँगूठे का निशान

और एक सोख्ते में
गायब हो गया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *