अँधेरे में वह | नरेंद्र जैन
अँधेरे में वह | नरेंद्र जैन

अँधेरे में वह | नरेंद्र जैन

अँधेरे में वह | नरेंद्र जैन

सकुचाते हुए 
स्त्री ने 
कागज पर अँगूठा लगाया

सिसकते हुए 
बतलाया किसी तरह 
दिवंगत पति का नाम 
घटित हुआ यह प्रसंग 
3 सितंबर 1993 को 
गोद में 
लिए बच्चा 
प्रविष्ट हुई 
अँधेरे समाज में वह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *