अगली सदी तक | नरेंद्र जैन
अगली सदी तक | नरेंद्र जैन

अगली सदी तक | नरेंद्र जैन

अगली सदी तक | नरेंद्र जैन

यूँ तो 
सदियों से 
खामोश ही रहती आई है 
औरत ने 
अभी ही 
कुछ कहना 
शुरू किया है 
घर जाकर 
देखो 
कहीं 
खामोश तो नहीं वह 
इतनी बातें हैं 
कहती ही रहेगी 
अगली सदी तक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *