इतना जीवन | प्रयाग शुक्ला
इतना जीवन | प्रयाग शुक्ला

इतना जीवन | प्रयाग शुक्ला

इतना जीवन | प्रयाग शुक्ला

हँसती हुई लड़की में
दौड़ते हुए लड़के में।
फूलों में, घास में
झुर्रियों में।
धूप में। चाँदनी में।

लहरों में, करवटों में –
हवा की।
बादलों में।
उछालों में
पर्वतों की।

दहाड़ में समुद्र की।
गलियों में। पाँत में पेड़ों की।
स्त्रियों की आँखों में।
पाँखों में चिड़ियों की।

जीवन। जीवन।
इतना जीवन।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *