गौ राशि की कन्या | अंकिता आनंद
गौ राशि की कन्या | अंकिता आनंद

गौ राशि की कन्या | अंकिता आनंद

गौ राशि की कन्या | अंकिता आनंद

हमारी लड़की गाय है। 
आप इसे जननी, भगिनी, भार्या… 
किसी भी किरदार में डाल सकते हैं। 
बासी रोटी, घास-फूस, प्लास्टिक, 
कुछ भी खाकर एक कोने में पड़ी रहेगी।

और खासकर उपयोगी सिद्ध होगी तब, 
जब इसके नाम पर, इसके मान के लिए, 
आप अपने गौरव की लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *