स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इन समस्याओं से बचाते हैं और आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसेक डाइटरी फाइबर आपके पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट फल है। इसका सेवन लोग स्वाद के लिए तो करते ही हैं, लेकिन केवल स्वाद ही नहीं सेहत की बेहतरी के लिए भी आपको स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। स्ट्रॉबेरी को अक्सर कच्चा खाया जाता है। इन्हें फल, सलाद, कस्टर्ड और अन्य व्यंजनों में मिलाकर खाया जा सकता हैं। इन्हें आइस क्रीम, जैम, जैली, स्क्वाश, सीरप, चॉकलेट आदि बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें मौजूद ढ़ेरों पोषक तत्व इन्हें एक सूपर फूड बनाते हैं। आइए जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके लिए क्यों जरुरी है। 

See also  कलोंजी के क्या फायदे हैं ?

स्ट्रॉबेरी में पाएं जाने वाले पोषक तत्व: जिन फलों का रंग अधिक गाढ़ा होता है उन फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती हैं। इसका अर्थ है कि वो स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन फल हैं और स्ट्रॉबेरी इस मामले में बिल्कुल अलग नहीं है। एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा स्ट्रॉबेरी में पॉलीफेनल्स, विटामिन सी, फॉलेट, पोटेशियम, मैंगनीज, डाइटरी फाइबर, और मैग्नीशियम पाएं जाते हैं। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ।

आंखों की देखभाल:

जरुरी पोषक तत्वों की कमी के कारण उत्पन्न होने वाले फ्री रेडिकल्स आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हानिकारक ऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिक्लस के कारण आँखों में सूखापन, ऑप्टिकल नसों का डिजेनरेशन, आंखों के आगे धब्बे आना, दृष्टि पतन, दृष्टि दोष और संक्रमण आदि समस्याएं हो सकती हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इन समस्याओं से बचाते हैं और आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

See also  पानी पीने के बाद आमाशय में पानी कितनी देर तक रुकता है?

प्रतिरक्षा को बढ़ाती है:

किसा भी तरह के संक्रमण, वायरस या बीमारी से बचने के लिए हमारी प्रतिरक्षा का मजबूत होना जरुरी है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करता है। साथ ही यह एक एंटीऑक्सीडेंट्स के रुप में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की रक्षा करता है। कॉर्न(भुट्टे) के स्वास्थ्यवर्धक लाभ

अर्थ्राइटिस की समस्या में राहत:

जोड़ों में पाएं जाने वाले द्रव्य के सूख जाने और मस्लस व टिशू के पतन के कारण अर्थ्राइटिस की समस्या होती है। स्ट्रॉबेरी में पाएं जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सीफायर होते हैं जो इस समस्या से शरीर की सुरक्षा करते हैं।

दिमाग को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद:

See also  हल्दी पानी सुबह क्यों ले

यह समस्या अधिक उम्र के लोगों के साथ अधिक होती हैं कि वो अक्सर बाते भलने लगने हैं क्योंकि उनकी मैमोरी पावर कमजोर हो जाती है। इसके लिए आपके शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स जिम्मेदार होते हैं जिनके कारण नर्वस सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं करता। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी और फाइटोकेमिकल्स फ्री-रेडिकल्स और ऑक्सीडेंट्स के प्रभाव को कम करते हैं जिससे आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है।

पाचन क्रिया बेहतर करती है:

स्ट्रॉबेरी में डाइटरी फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है जिसके सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और आपके भोजन को सही तरीके से पचा पाता है। पाचन क्रिया सही होने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती।