भूख के खिलाफ | अरविंद कुमार खेड़े
भूख के खिलाफ | अरविंद कुमार खेड़े

भूख के खिलाफ | अरविंद कुमार खेड़े

भूख के खिलाफ | अरविंद कुमार खेड़े

गरीबी
बचपन से ही
करती है युद्ध का अभ्यास
बिना अस्त्र-शस्त्र के
सीखती है
युद्ध की कला-बाजियाँ
युद्ध की बारीकियाँ
युद्ध के दाँव-पेंच
युद्ध की कूटनीति
भूख के खिलाफ
गरीबी इतनी आसानी से
हारती नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *