कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा खान के बाद 72nd Cannes Film Festival में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जलवा बिखेरा। ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के लोग तो वैसे भी दीवाने हैं, लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट में जब उसने फिश कट डुअल मेटेलिक गाउन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा तो लोग देखते ही रह गए। इस ड्रेस में वाकई ऐश्वर्या राय काफी खूबसूरत लग रही थी। 

लॉन्ग ट्रेल के साथ मेटेलिक गोल्ड गाउन में तैयार ऐश्वर्या गाला में किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी थीं, जिन्होंने पीले रंग की विषम पोशाक पहनी थी। न्यूड लिप शेड, बोल्ड मस्कारा, कॉन्ट्रोवर्सी गाल और स्लीक स्ट्रेट बालों के साथ ऐश्वर्या जीन-लुई सबजी पहनावा में हर तरह चमक रही थीं।

See also  Friendship Day Quotes: फ्रेंडशिप डे - सच्ची मित्रता के रंगों से सजा त्योहार

वैसे आपको बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ कांस पहुंची थी। इसके साथ ही एक और अच्छी बात है कि ऐश्वर्या राय ऐसी एकमात्र भारतीय हीरोइन है, जो पिछले कई वषों से कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेती आ रही है। 

कांस फिल्म फेस्टिवल अपनी रेड कार्पोट और पहनावे के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। वैसे बेटी आराध्या के साथ पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपनी बेटी के साथ रेड कार्पोट  पर वॉक करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

पति निक जोनस के साथ पहुंची थी प्रियंका 
इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने अपनी पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। तो नजारा कुछ और ही था। ये दोनों हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। इसमें लेस बेल्ट के साथ प्रियंका ने आईस ब्लू गाउन पहना था तो निक सूट के साथ स्निकर्स में नजर आ रहे थे। दोनों को देखते ही सबकी निगाहें सिर्फ उन्हीं पर टिकी हुई थी। इस दौरान दोनों ने ही अपने फैंस को निराशा नहीं और उनके साथ सेल्फी भी ली। 

See also  कुंभ में मुख्य स्नान का समय २०16

दीपिका ने अल्ट्रा फैशनेबल अंदाज से खूब बिखेरा जलवा 
वहीं गुरुवार को ही ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कान फिल्म फेस्टिवल मेें अल्ट्रा फैशनेबल अंदाज से खूब जलवा बिखेरा। वह कभी गाउन में काफी ग्रेसफुल नजर आईं तो कभी फैन्स को उनका क्रेजी लुक देखने को मिला।