विटामिन B12 की कमी से कौन से रोग होते हैं ?
विटामिन B12 की कमी से कौन से रोग होते हैं ?

लोगों को विटामिन बी12 की कमी होना आम बात है, लेकिन अधिकांश लोगों की इसकी जानकारी नहीं होती। वयस्कों में अधिकांशतः इसकी कमी पाई जाती है। गर्भावस्था, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

क्या आपको पता है कि विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है? किस उम्र वर्ग के लोगों को इसकी कमी होने की सबसे अधिक संभावना रहती है? अगर किसी व्यक्ति को विटामिन बी12 की कमी हो गई तो कौन-सी बीमारी हो सकती है? आपके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि जब भी ये लक्षण आपको दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क किया जा सके। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारियां

विटामिन बी12 की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं। इनमें से कुछ बीमारियों का इलाज तो आसानी से कराया जा सकता है, लेकिन कुछ रोग ऐसे भी हैं जो बहुत ही गंभीर होते हैं। इन गंभीर बीमारियों के कारण मरीज को बहुत अधिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

See also  दही खाने का सही तरीका क्या है और इसे खाली पेट खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

एनीमिया

विटामिन बी12 से होने वाली कई गंभीर बीमारियों में से एक एनीमिया है। जरूरी बात ये है कि अगर समय पर पता लगाकर जांच नहीं कराया गया तो एनीमिया मरीज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

हड्डियों से संबंधित बीमारी

शोध के अनुसार, इसकी कमी से हड्डी से संबंधित कई रोग हो सकते हैं, जैसे कमर और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

डिमेंशिया (विक्षिप्त अवस्था)

वास्तव में, विटामिन बी12 की कमी से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां हो सकती है। ऐसी ही एक बीमारी है डिमेंशिया। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती, और वह सोचने-समझने लायक भी नहीं रहता। रोगी विक्षिप्त अवस्था में भी पहुंच सकता है।

See also  सुबह में गर्म पानी पीने के क्या फायदे हैं?

भूलने की बीमारी का कारण विटामिन बी12 की कमी

यह बीमारी विटामिन बी12 की कमी के कारण भी हो सकती है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ऐसी मानसिक बीमारी को लोग प्रायः गंभीरता से नहीं लेते, जिससे रोगी को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण बार-बार महसूस होने लगे तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

तंत्रिका-तंत्र को स्थाई क्षति

इसकी कमी से तंत्रिका-तंत्र को बहुत अधिक क्षति पहुंच सकती है। डॉक्टर के अनुसार, मरीजों को इससे होने वाले नुकसान को जीवन भर झेलना पड़ सकता है।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नुकसान

See also  त्वचा को सबसे अधिक नुकसान किस चीज से पहुंचता है?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) के अनुसार, गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली माताएं, जो पर्याप्त मात्रा में मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करती हैं, या केवल शाकाहारी आहार पर ही आश्रित हैं, उनको विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अगर सही समय पर इसकी जांच नहीं कराई गई तो इससे शिशु को भी नुकसान हो सकता है।

महिलाओं में अस्थाई बांझपन

विटामिन बी12 की कमी से महिलाओं को अस्थाई बांझपन की परेशानी हो सकती है। हालांकि यह अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जांच कराना जरूरी है।

पेट या क्रॉन रोग

पेट से संबंधित बीमारियां विटामिन बी12 की कमी के कारण भी हो सकता है। इसी तरह क्रॉन रोग के कारण भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply