विज्ञान शिक्षा | मुंशी रहमान खान
विज्ञान शिक्षा | मुंशी रहमान खान

विज्ञान शिक्षा | मुंशी रहमान खान

विज्ञान शिक्षा | मुंशी रहमान खान

दोहा

जिन प्रभुता से प्रभु रचे चंद्र सूर्य आकाश।
रची भूमि सागर सहित तिस पर परत प्रकाश।। 1
अद्भूत ईश्‍वर के चरित मानुष किमि समुझाय।
रवि किरनें जल पर परें तुरत भाप बनिजाय।। 2
पवन प्रसंग से भाप उड़ सो अकाश को जाय।
पाववै शीत अकाश में तुरत जलद बन जाय।। 3
जो पावै गरमी अधिक जल बरसे घनघोर।
अरु सरदी हो अधिक नभ ओला बरसैं जोर।। 4
बरसै पानी जिस घड़ी अरु सूरज खुल जाय।
तब तुम देखहु जलद पर क्‍या तुमको दिखलाय।। 5
तिरछी किरनें सूर्य की परें जलद पर जाय।
जल कण पर रंग किरन का इंद्र धनुष कहलाय।।
गरज चमक बादल तड़ित सुनें लखै सब कोय।
भिरें जलद दुइ आय कर वही चमक धुनि होय।। 7
निशिदिन निकरै भाप भुइं निशि को ठंडक पाय।
गिरै बनस्‍पति पर तुरत सोई ओस कहाय।। 8
कोहिरा ओस न एक है कोहिरा गिरै अकाश।
ओस परत है भूमि से यह विज्ञान प्रकाश।। 9
यह शिक्षा विज्ञान की अपने गुरु से पाय।
सो मुंशी रहमान खाँ दीन्‍ह पद्य में गाय।। 10

Leave a comment

Leave a Reply