उनये उनये भादरे | नामवर सिंह
उनये उनये भादरे | नामवर सिंह

उनये उनये भादरे | नामवर सिंह

उनये उनये भादरे | नामवर सिंह

उनये उनये भादरे 
बरखा की जल चादरें
फूल दीप से जले
कि झुरती पुरवैया की याद रे
मन कुएँ के कोहरे-सा रवि डूबे के बाद इरे।

भादरे।

उठे बगूले घास में
चढ़ता रंग बतास में
हरी हो रही धूप
नशे-सी चढ़ती झुके अकास में
तिरती हैं परछाइयाँ सीने के भींगे चास में

See also  बसंत | केदारनाथ सिंह

घास में।

Leave a comment

Leave a Reply