उड़ते सपने फरफर | मधु प्रसाद
उड़ते सपने फरफर | मधु प्रसाद

उड़ते सपने फरफर | मधु प्रसाद

उड़ते सपने फरफर | मधु प्रसाद

अनजाने ही आँसू बहते
इन आँखों से झरझर।

रूप निरखती रही चाँदनी
टूटे से दरपन में
सोच रही है कंपन होता
क्यों सागर के मन में
अधरों पर ठहरे शब्दों की
देह काँपती थरथर।

See also  एक शाम दो दोस्तों की बातचीत | प्रभात रंजन

गरम रेत हो गए गलीचे
जिन पर ओस बिछी थी
चंदा के माथे पर गहरी
चिंतन रेख खिंची थी
अंतर के स्वर मौन हो गए
नीरवता है घर-घर।

पुरवाई ने दुश्मन बन कर
तन में बोए काँटे
आँधी, अंधड़, लू ने मेरे
घर में पर्चे बाँटे
अमलतास के बीत गए दिन
उड़ते सपने फरफर।

See also  परेड मैदान | प्रेमशंकर शुक्ला | हिंदी कविता

शहतूती दिन नीम हो गए
हुई कसैली यादें
संबंधों पर समझौते का
बोझ कहाँ तक लादें
बाधाएँ पग चूम रही हैं
काँप रहा तन जर्जर।

हुए उपेक्षित सगुन सलौने
चंदन वन जलता है
मिसरी धुली हुई बातों से
मानो विष ढलता है
खुशियों का घर ढूँढ़ रही हैं
आज हवाएँ सर-सर।

See also  अब अक्सर चुप-चुप से रहे हैं | फ़िराक़ गोरखपुरी

Leave a comment

Leave a Reply