शेष | अशोक वाजपेयी
शेष | अशोक वाजपेयी

शेष | अशोक वाजपेयी

शेष | अशोक वाजपेयी

सब-कुछ बीत जाने के बाद
बचा रहेगा प्रेम
केलि के बाद शैया में पड़ गई सलवटों-सा,
मृत्यु के बाद द्रव्य-स्मरण-सा,
अश्वारोहियों से रौंदे जाने के बाद
हरियाली ओढ़े दुबकी पड़ी धरती-सा,
गरमियों में सूख गए झरने की चट्टानों के बीच
जड़ों में धँसी नमी-सा बचा रहेगा
अंत में भी प्रेम!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *