शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या क्या है?
शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या क्या है?

हमारे शरीर में दो तरह की कोशिकाएं पाई जाती हैं(RBC) लाल रक्त कोशिकाएं और(WBC) सफेद रक्त कोशिकाएं जब हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है तब हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसे एनीमिया कहा जाता है। शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाकर आप घटे हुए हीमोग्लोबिन को बढ़ा सकते हैं। शरीर में रक्त की कमी होने पर किसी भी प्रकार के रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे व्यक्ति को कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है, यदि बच्चों के शरीर में रक्त की कमी होती है तब उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रभाव पड़ता है। महिलाओं के शरीर में रक्त की कमी होने पर उनके पीरियड समय पर नहीं आते हैं। एक शोध के अनुसार पता चलता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में एनीमिया का खतरा अधिक होता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि वह कौन-कौन से घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर शरीर में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।

See also  सुबह का हेल्थी नाश्ता क्या होना चाहिए ?

रक्त की कमी के क्या कारण हैं

  1. पेट में इन्फेक्शन होना रक्त की कमी के कारण हो सकते हैं।
  2. खाने में पोषक तत्वों की कमी रक्त की कमी का कारण हो सकता है।
  3. शरीर से अधिक मात्रा में रक्त का बहना भी रक्त की कमी का कारण हो सकता है।
  4. किसी गंभीर रोग की वजह से शरीर में रक्त का ना बनना भी रक्त की कमी का कारण माना गया है।

एनीमिया के लक्षण

  1. ज्यादा सुस्ती आना।
  2. थकान।
  3. अस्वस्थता।
  4. सांस लेने में दिक्कत।
  5. घबराहट।
  6. सर्दी के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना।
  7. पैरों और हाथों में सूजन।
  8. क्रॉनिक हार्ट बर्न।
  9. ज्यादा पसीना आना।
  10. स्टूल में खून आना।

शरीर में खून को बढ़ाने के घरेलू उपाय

शरीर में खून की कमी होने की स्थिति में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी की मात्रा में कमी होने लगती है स्वस्थ आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर आप खून की कमी से होने वाले रोगों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं खून की कमी से बचने के कुछ घरेलू उपाय।

  1. एक नींबू को एक गिलास पानी में निचोड़ कर एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित रूप से पीने से खून की कमी से निजात पाया जा सकता है।
  2. खून की कमी की स्थिति में पालक का सेवन औषधि के रूप में कार्य करता है पालक में विटामिन ए सी बी9 फाइबर आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है पालक के नियमित सेवन से शरीर में खून की मात्रा को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
  3. खून को बढ़ाने के लिए टमाटर का उपयोग भी बेहद फायदेमंद होता है नियमित रूप से टमाटर का सेवन सलाह दिया सूट के रूप में करने से खून की कमी दूर हो सकती है।
  4. शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए मक्के का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से हीमोग्लोबिन के स्तर में बढ़ोतरी होती है।
  5. एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है जिससे शरीर में खून काफी तेजी से बढ़ता है।
  6. सोयाबीन का सेवन एनीमिया रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिंस और आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है।
  7. से थोड़ा-सा सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर को अनार के जूस में मिलाकर पीने से शरीर में खून काफी तेजी से बढ़ता है।
  8. गुड़ और मूंगफली में पाए जाने वाला आयरन भी खून की कमी को दूर करता है।
  9. सेब और खजूर- सेब और खजूर, दोनों में ही पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है।
  10. सेब के अंदर मौजूद विटामिन सी आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
  11. 100 ग्राम सेब में .12 प्रतिशत आयरन पाया जाता है।
  12. रोज एक सेब और दस खजूर खाने से एनीमिया दूर हो जाता है।

Leave a comment

Leave a Reply