शाम को लौटती चिड़िया | अशोक कुमार
शाम को लौटती चिड़िया | अशोक कुमार

शाम को लौटती चिड़िया | अशोक कुमार

शाम को लौटती चिड़िया | अशोक कुमार

शाम को चहचहाती
लौटती चिड़िया को
ये नहीं मालूम कि उसके बसेरे वाला पेड़
काट दिया गया है,
घोंसले में रखे उसके अंडे रौंद दिए गए हैं
पेड़ वाली जगह पर मॉल बनाने की प्रक्रिया जारी है

See also  फोन पर

लौटते लौटते चिड़िया को अँधेरा हो जाएगा और
जब वह घर ढूँढ़ते ढूँढ़ते भटकेगी
तो अंदेशा ये है कि
खुले पड़े बिजली के तारों को
डालियाँ समझ कर
उनसे टकरा कर
कहीं वह भस्म न हो जाए
क्योंकि ऐसा अक्सर
दिहाड़ी मज़दूरों और अवैध कही जाने वाली चालों
के साथ भी होते देखा गया है

Leave a comment

Leave a Reply