Contents
- 1 सौंदर्य | प्रतिभा कटियारी
- 2 Pratibha Katiyar Stories / Poems
- 2.1 हरा | प्रतिभा कटियारी
- 2.2 हत्यारे की आँख का आँसू और तुम्हारा चुंबन सुनो | प्रतिभा कटियारी
- 2.3 सिर्फ तुम्हारा खयाल | प्रतिभा कटियारी
- 2.4 सुनो, मैं तुम तक पहुँचना चाहती हूँ… | प्रतिभा कटियारी
- 2.5 शहर लंदन | प्रतिभा कटियारी
- 2.6 शब्द भर ‘ठीक’ | प्रतिभा कटियारी
- 2.7 वही बात | प्रतिभा कटियारी
- 2.8 रोने के लिए आत्मा को निचोड़ना पड़ता है | प्रतिभा कटियारी
- 2.9 रास्ते | प्रतिभा कटियारी
- 2.10 Like this:
सौंदर्य | प्रतिभा कटियारी
जबसे समझ लिया सौंदर्य का असल रूप
तबसे उतार फेंके जेवरात सारे
न रहा चाव, सजने-सँवरने का
न प्रशंसाओं की दरकार ही रही
नदी के आईने में देखी जो अपनी ही मुस्कान
तो उलझे बालों में ही सँवर गई
खेतों में काम करने वालियों से
मिलाई नजर
तेज धूप को उतरने दिया जिस्म पर
न, कोई सनस्क्रीन भी नहीं
रोज साँवली पड़ती रंगत
पर गुमान हो उठा यूँ ही
तुम किस हैरत में हो कि
अब कैसे भरमाओगे तुम हमें…