सारंगी | कृष्णमोहन झा
सारंगी | कृष्णमोहन झा

सारंगी | कृष्णमोहन झा

सारंगी | कृष्णमोहन झा

उस आदमी ने किया होगा इसका आविष्कार 
जो शायद जन्म से ही बधिर हो 
और जो अपनी आवाज खोजने 
बरसों जंगल-जंगल भटकता रहा हो

या उस आदमी ने 
जिसने राजाज्ञा का उल्लंघन करने के बदले 
कटा दी हो अपनी जीभ 
और जिसकी देह मरोड़ती हुई पीड़ा की ऐंठन 
मुँह तक आकर निराकार ही निकल जाती हो

See also  प्रेमिका

अथवा उसने रचा होगा इसे 
जो समुद्र के ज्वार से तिरस्कृत घोंघे की तरह 
अकिंचनता के द्वीप पर फेंक दिया गया हो 
और जिसकी हर साँस पर काँपकर टूट जाती हो 
उसके उफनते हृदय की पुकार

या संभव है 
जिसने खो दिया हो अपना घर-परिवार 
साथ-साथ रोने के लिए किया हो इसका आविष्कार

See also  जोखिम का शब्द | नरेंद्र जैन

इस असाध्य जीवन में 
टूटने और छूटने के इतने प्रसंग हैं भरे हुए 
कि इसके जन्म का कारण कुछ भी हो सकता है… 
एक पक्षी के मरने से लेकर एक बस्ती के उजड़ने तक

इसलिए 
जीवन के नाम पर जिन लोगों ने सिर्फ दुख झेला है 
उनकी मनुष्यता के सम्मान में 
अपनी कमर सीधी करके सुनिये इसे

See also  पिंजड़ा | प्रयाग शुक्ला

यह सुख के आरोह से अभिसिंचित कोई वाद्य यंत्र नहीं 
सदियों से जमता हुआ दुख का एक ग्लेशियर है 
जो अपने ही उत्ताप से अब धीरे-धीरे पिघल रहा है…

Leave a comment

Leave a Reply