सबसे हसीन सपने | जितेंद्र श्रीवास्तव | हिंदी कविता
सबसे हसीन सपने | जितेंद्र श्रीवास्तव | हिंदी कविता

अँधेरे में कुछ नहीं दिखता
न घर   न पेड़   न गड्ढे   न पत्थर
न बादल   न मिट्टी   न चिड़ियाँ-चुरुँग
हाथ को हाथ भी नहीं सूझता अँधेरे में

पर कैसा आश्चर्य!
दुनिया के सबसे हसीन सपने
हमेशा देखे जाते हैं अँधेरे में ही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *