रंगीन शीशा | नरेंद्र जैन
रंगीन शीशा | नरेंद्र जैन

रंगीन शीशा | नरेंद्र जैन

रंगीन शीशा | नरेंद्र जैन

वहाँ से गुजरते-गुजरते 
मैं एक घर के सामने ठिठक गया 
इस घर में बहुत-सी खिड़कियाँ थीं 
और उन पर जड़े थे शीशे 
हर शीशा अलग-अलग रंग का था 
शीशों के पार 
चहलकदमी करता वह शख्स 
लगातार चीख-चिल्ला रहा था

See also  नफ़रत

मैंने सड़क पर पड़े 
एक पत्थर को उठाया 
पत्थर नुकीला था और उसकी बनावट 
अच्छी लगी मुझे 
सहसा उछाल दिया मैंने एक पत्थर 
बंद खिड़कियों की तरफ 
शीशों को तोड़ता पत्थर 
जा गिरा घर के भीतर

उस शख्स ने खोला दरवाजा और वह 
बाहर आया 
उसने आमंत्रित किया मुझे घर के भीतर 
मैंने देखा कि 
मेरे उस घर में प्रवेश होने के दौरान 
जड़ दिया गया था उस खिड़की पर 
एक रंगीन शीशा 
और वह नुकीला पत्थर 
एक शिल्प की शक्ल में 
सजा दिया गया था आबनूसी मेज पर

Leave a comment

Leave a Reply