रात | बुद्धदेव दासगुप्ता
रात | बुद्धदेव दासगुप्ता

रात | बुद्धदेव दासगुप्ता

रात | बुद्धदेव दासगुप्ता

नींद में लथपथ निखिल। उड़ चली निखिल की पत्नी खिड़की खोलकर
तारों के पास। तारों ने अचंभित होकर जानना चाहा – नाम क्या है?
निखिल की पत्नी बोली – तारा।
सुबह हुई। निखिल दौड़ा बाज़ार। दौड़ा दफ्तर। ट्यूशन। नाटक
के रिहर्सल और देर बाद खाना खाकर पड़ रहा बिस्तर पर।
आधी रात, हडबडाकर उसकी नींद टूटी। देखा, उसका सारा मुँह-गाल
भीग रहा है जल में। वक्ष पर न जाने कब उड़ती हुई तारा
आकर सो गई थी।
तारा की देह का नीर, निर्झर बन निखिल पर बरस रहा है
अविराम।
 

Leave a comment

Leave a Reply