प्रार्थना | महेन्द्र भटनागर
प्रार्थना | महेन्द्र भटनागर

प्रार्थना | महेन्द्र भटनागर

प्रार्थना | महेन्द्र भटनागर

सूरज,
ओ, दहकते लाल सूरज!
बुझे
मेरे हृदय में
जिंदगी की आग
भर दो!
थके निष्क्रिय
तन को
स्फूर्ति दे
गतिमान कर दो!

सुनहरी धूप से,
आलोक से –
परिव्याप्त
हिम / तम तोम
हर लो!

सूरज,
ओ लहकते लाल सूरज!

Leave a comment

Leave a Reply