पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण क्या है?
पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण क्या है?

पीरियड्स खुल कर ना आना हम लड़कियों के लिए एक बहुत ही खतरनाक स्तिथि है।

बॉडी के अंदर गंदे ब्लड का दूर होना बेहद जरुरी है। ऐसा न होने पर तरह तरह की समस्याएं होने लगती हैं जिसका असर आपके जीवन पर साफ़ देखने को मिलेगा। जीवन ही नहीं आपके शरीर पर भी – चहरे पर मुंहासें, डार्क स्किन, डार्क पैचस और वजन घटना और बढ़ना और यहाँ तक की अर्ली मेनोपॉज का खतरा भी हो सकता है।

चलिए जानते हैं कि आखिर इस समस्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

  1. बॉडी का वजन काम या ज्यादा होने के कारण भी यह समस्या आती है।
  2. उम्र का पड़ाव भी एक अहम समस्या है। जैसे-जैसे मेनोपॉज का समय नजदीक आता है, यह समस्या देखने को मिलती है।
  3. तनाव (जो आजकल हर किसी को छोटी उम्र में होना आम समस्या है) सबसे बड़ा कारण है।
  4. हमारी लाइफस्टाइल इसका बड़ा कारण है। हम रात रात बैठकर चैट करते हैं, मोबाइल देखते हैं जिससे समय पर नहीं सो पाते और नींद पूरी नहीं होने के कारण ऐसा होता है। बाहर का कुछ भी फास्ट फ़ूड खा लेना वगेरा वगेरा।
  5. खून की कमी होना (कुछ लड़कियों में अनिमिया की समस्या होती है) यह भी पीरियड्स खुल कर न आने का बड़ा कारण है।
  6. बाकी प्रेग्नेंसी, स्तनपान, बर्थ कंट्रोल पिल्स और हेल्थ प्रॉब्लम भी इसके पीछे का कारण हो सकता है।

कुछ लड़कियों को अगर यह समस्या आती है तो फौरन विशेषज्ञ से सलाह लें। इसमें जरा भी लापरवाही न बरते क्योंकि अब इस समस्या से लड़कियों में पीसीओडी और पीसीओएस की बिमारी बढ़ रही है।

मेरी कुछ सहलियों को परियडस से नफरत है और वो हमेशा कहती हैं कि इनको तो होना ही नहीं चाहिए। ये तो प्रॉब्लम है।

लेकिन मैं ये कहूंगी पीरियड्स न आना या खुल कर न आना उससे भी बड़ी प्रॉब्लम है। मुझ से बेहतर यह कौन समझ सकता है? मेरे साथ यह समस्या है क्योंकि मैं पीसीओडी जैसी समस्या से झूझ रही थी और अभी इस बिमारी से बाहर आने के लिए मैंने हर संभव कोशिश की है और इसमें पिछले दो साल से कुछ हद तक कामयाब भी हुई हूँ।

अपने खाने की चीजों का विशेष ध्यान रखें, व्यायाम करें और भरपूर नींद लें। आप चाहें तो योगा और घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह दवाइयों से बढ़िया काम करते हैं। हालंकि इसमें समय लग सकता है, लेकिन इलाज जड़ से होता है। मैंने खुद ये बदलाव अपने में किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *