पलते रहे अँधेरे | मधुकर अस्थाना
पलते रहे अँधेरे | मधुकर अस्थाना

पलते रहे अँधेरे | मधुकर अस्थाना

पलते रहे अँधेरे | मधुकर अस्थाना

रोजनामचे लिखे गए
रोशन मीनारों के
पलते रहे अँधेरे
साये में दीवारों के।

उगे हुए
कितने धब्बे
सूरज के चेहरे पर
बैठा हुआ
भरी आँखों में
कड़ी धूप का डर
लाल बत्तियाँ
लील गई सपने
लाचारों के।

See also  परिंदे कम होते जा रहे हैं

खड़ी रही लाइन में
अपने हिस्से की
दुनिया
हार गए
चढ़ते बाजारों के आगे
गुनिया
बने रहे तटबंध
धार से दूर
किनारों के।

माटी में हैं साख
हुए दुनिया में
लतमरुए
तलवारों पर
चली जिंदगी
दिन आए गरुये
होते गए
रंग चोखे
हर दिन बटमारों के।

Leave a comment

Leave a Reply