नील विस्तार | ए अरविंदाक्षन
नील विस्तार | ए अरविंदाक्षन

नील विस्तार | ए अरविंदाक्षन

नील विस्तार | ए अरविंदाक्षन

जब असंख्य जल पक्षी
एक साथ आकाश को भेदकर
जल की गोदी में उतरते हैं
मछलियाँ उन्मादित होती हैं
मृत्युभय से।
नील विस्तार जल का
जीवन-मृत्यु के बीच
अति गहन
अति गह्वर
अन्दर ही अन्दर आंदोलित
नील से श्याम
श्याम से नील
अन्तर्प्रवहित।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *