मुकदमा ईश्वर बनाम धर्माचार्य | जसबीर चावला
मुकदमा ईश्वर बनाम धर्माचार्य | जसबीर चावला

मुकदमा ईश्वर बनाम धर्माचार्य | जसबीर चावला

मुकदमा ईश्वर बनाम धर्माचार्य | जसबीर चावला

क्रुसेड
जिहाद
धर्मयुद्ध

धर्म
या
युद्ध?
युद्धों से ज्यादा
धर्मयुद्ध

कितने भवसागर
पार किये
कितने बंदे
मार दिए
कितनी बस्तियाँ
वीरान करीं
कितने
बलात्कार किये

कयामत के दिन / फैसले की घड़ी
खुदा / ईश्वर / धर्मराज
अभियोजन / वकील / दलील / नजीरें
क्या पूछेगा
सवाल / जवाब
हिसाब?

खुलेगा चिट्ठा
सेवकों / मोमिनो
रामभक्तों का?

और ईश्वर जो
तू था
तो चुप क्यों था?

Leave a comment

Leave a Reply