मकर संक्रांति के दिवस का शीर्षक | ज्ञानेन्द्रपति
मकर संक्रांति के दिवस का शीर्षक | ज्ञानेन्द्रपति

मकर संक्रांति के दिवस का शीर्षक | ज्ञानेन्द्रपति

मकर संक्रांति के दिवस का शीर्षक | ज्ञानेन्द्रपति

मकर संक्रांति के दिवस का शीर्षक
रात को मिलता है
देर से घर लौटते
जब सरे राह
स्ट्रीट लाईट की रोशनी का पोचारा पुते फलक पर
एक परछाईं प्रसन्न हाथ हिलाती है

See also  उसकी आवाज आती है

वह एक पतंग है
बिजली के तार पर अटकी हुई एक पतंग
रह-रह हिलाती अपना चंचल माथ
नभ को ललकती
एक वही तो है इस पृथ्वी पर
पार्थिवता की सबसे पतली पर्त
जो अपने जिस्म से
आकाश का गुरुत्वाकर्षण महसूस करती है

Leave a comment

Leave a Reply