लहसुन को शहद में मिला कर खाने के क्या स्वास्थ्य लाभ है?
लहसुन को शहद में मिला कर खाने के क्या स्वास्थ्य लाभ है?

शहद और लहसून औषधीय गुणों की भंडार हैं। अधिकतर दादी और नानी की नुस्खों में इस विधि का अवश्य जिक्र होता हैं। अधिकतर औषधि हमारे किचन में होता हैं लेकिन हमें इसकी पूरी जानकारी नही होने से हम इसके नुस्खे अपना नही पाते है। आपने सवाल पूछा हैं वह विस्तार से निम्न लाभदायक गुणों से भरा है:-

1साइनस और सर्दी जुकाम
यदि साइनस की समस्या या सर्दी जुकाम हो गया हो तो आप लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से शरीर के अंदर की गर्मी बढ़ती है जिससे ऐसे सभी रोग खत्म हो जाते हैं।

2. गले में इंफेक्शन
इंफेक्शन का गले में होना एक आम समस्या है। यह संक्रमण की वजह से होता है। शहद और लहसुन को एक साथ मिलाकर सेवन करने से गले की समस्याएं जैसे गले में सूजन, गले में खराश आदि दूर हो जाती है।

3. डायरिया
यदि आपको या फिर घर में मौजूद शिशु को दस्त अधिक लग रहे हों तो आप लहसुन और शहद की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करें। इससे डायरिया यानि दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी और पेट भी संक्रामक बीमारियों से बचा रहेगा।

4. दिल के रोग
लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। यही नहीं लहसुन और शहद का मिश्रण रक्त संचार को ठीक रखने के अलावा दिल की धमनियों में जमी वसा को भी खत्म कर देता है।

5. ऐसे मजबूत करें इम्यून तंत्र
शरीर में बीमारियों के लगने की मुख्य वजह है हमारे शरीर के इम्यून तंत्र का गड़बड़ रहना या कमजोर रहना। इम्यून सिस्टम को यदि आप मजबूत बनाए रखना चाहते हो तो आप नियमित लहसुन और शहद से बने मिश्रण का सेवन करें।

6. फंगल इंफेक्शन
शरीर में जब फंगल इंफेक्शन हो जाता है तब सारे शरीर में संक्रमित हो जाता है और शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। ऐसे में शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है।

7. शरीर की गंदगी
लहसुन और शहद का मिश्रण शरीर की गंदगी को डीटॉक्स कर देता है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *