लड़का | नरेंद्र जैन
लड़का | नरेंद्र जैन

लड़का | नरेंद्र जैन

लड़का | नरेंद्र जैन

कमरा बहुत छोटा है जहाँ बैठकर 
हम दुरुस्त करते हैं कविताओं के प्रूफ 
कई बरसों से चला आ रहा यह क्रम 
हमारे दो के अलावा जब तीसरा कोई आता है 
तब और छोटा हो जाता है यह कमरा

कमरे में बाहर से अंदर आते 
और कमरे से घर के भीतर जाने का 
दरवाजा भी है 
घर के अंदर होता ही रहता है बच्चों का शोरगुल 
हमें आदत ही हो गई है 
शोरगुल में कविता पढ़ने की

See also  सूर्यास्त

कुछ कुछ अंतराल से 
घर के भीतर से चला आता है 
मेरे टाइपिस्ट का लड़का 
वह पिता की गर्दन में बाँहें डालकर 
चिल्लाते हुए कुछ कहता है 
जैसे 
‘पापा सायकिल की हवा निकल गई’ 
या गुड्डी रो रही है 
या आज स्कूल की छुट्टी है’

मैंने एक दिन कह ही दिया 
कि बेहद शरारती है उसका लड़का 
टाइपिस्ट ने मुझे देखा और 
बेहद संकोच से बतलाया कि 
वह दरअसल लड़का नहीं है, लड़की है 
और शुरू से ही उसे 
लड़का मानते आ रहे हैं 
लड़के की चाहत में एक के बाद एक 
तीन लड़कियाँ पैदा हो गईं 
और तीनों लड़कियों पर 
लगातार हावी रहती है यह चौथी लड़की 
क्योंकि मिली है उसे छूट 
लड़का होने की

See also  बिंब | कुमार अनुपम

आज कुछ ऐसा हुआ 
कि जाँचे नहीं गए मुझसे 
अपनी कविता के प्रूफ 
मैंने तमाम अशुद्धियों को 
वैसे ही रहने दिया।

Leave a comment

Leave a Reply