गेहूँ घर आया है | दिविक रमेश
गेहूँ घर आया है | दिविक रमेश

गेहूँ घर आया है | दिविक रमेश

गेहूँ घर आया है | दिविक रमेश

कर्ज का ही सही
घर आया तो है गेहूँ
गृहिणी खुश है
आज लीपा है पूरे उछाह से आँगन।

पंख से मार रहे हैं
चकला-बेलन
गृहिणी खुश है।

See also  पत्थरों में रंग रहते हैं | प्रेमशंकर शुक्ला | हिंदी कविता

न सही साग-पात
गेहूँ तो आया है घर में
गृहिणी खुश है।

रगड़ लेगी नून-मिरच
थोड़ा धनिया साबुत
आज मचल उट्ठा है
सिल-बट्टा भी।

कर्ज का ही सही गेहूं
खुश हैं
गृहिणी और आदमी।

खुश घर भी है
टुक चैन तो मिलेगा
कलह से।

आज साफ है
बच्चों की नाक भी,
झाड़ू भी
मुस्करा रही है पड़ोसन-सी।

See also  तलाक | निशांत

पाँव मिल गए हैं घर को
गृहिणी खुश है, आदमी भी
घर आया तो है गेहूँ।

Leave a comment

Leave a Reply