गैस्ट्रिक प्रॉब्लम के लिए घरेलू उपचार क्या है?
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम के लिए घरेलू उपचार क्या है?

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम के लिए घरेलू उपचार –

1. बेकिंग सोडा

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक गिलास पानी

कैसे करें प्रयोग :

  • बेकिंग सोडा को पानी में अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद यह पानी पी जाएं।

कितनी बार करें :

  • जब भी आपको जरूरत महसूस हो आप इसे पी सकते हैं।

कैसे है लाभकारी :

गैस बनने पर पेट में जलन होना आम बात है। गैस की समस्या (gas problem) से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडे का सेवन किया जा सकता है। बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है। यह एक प्रकार से एंटासिड की तरह काम करता है। इसके सेवन से पेट में एसिड का स्तर सामान्य हो सकता है।

2. एलोवेरा

सामग्री :

  • दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
  • एक गिलास पानी

कैसे करें प्रयोग :

  • एलोवेरा जेल को पानी में अच्छी तरह मिक्स करें और पी जाएं।

कितनी बार करें :

  • आप दिनभर में एक-दो गिलास पी सकते हैं।

कैसे है लाभकारी :

पेट में गैस बनने के कारण होने वाली जलन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल सबसे बेहतर उपाय है। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की अंदरूनी परत में आई सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह अच्छा एंटीसेप्टीक एजेंटी भी है, जिस कारण यह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गैस की दवा की जगह एक बार एलोवेरा को जरूर आजमा कर देखें।

See also  भर पेट भोजन करने से क्या नुकसान है?

3. नारियल पानी

सामग्री :

  • नारियल पानी

कैसे करें प्रयोग :

  • इसे दिन में किसी भी समय पी सकते हैं।

कितनी बार करें :

  • दिनभर में तीन-चार गिलास नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

कैसे है लाभकारी :

नारियल पानी विभिन्न विटामिन्स व पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो गैस के कारण पेट में आई सूजन को कम कर सकता है। गैस का दर्द होने पर गैस की दवा खाने की जगह इसका सेवन करें।

See also  जीरा और केले का अद्भुत मिश्रण से मोटापा कम करें 

4. ग्रीन टी

सामग्री :

  • एक चम्मच ग्रीन टी पाउडर या ग्रीन टी बैग
  • एक चम्मच शहद
  • एक कप पानी

कैसे करें प्रयोग :

  • सबसे पहले पानी को अच्छी तरह गर्म कर लें।
  • फिर इसमें शहद डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद पानी में ग्रीन टी पाउडर या ग्रीन टी बैग डालें।
  • अगर पाउडर डाल रहे हैं, तो उसे मिक्स करें और छानकर पिएं।
  • वहीं, अगर टी बैग इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर पिएं।

कितनी बार करें :

  • आप पूरे दिन में करीब दो कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

कैसे है लाभकारी :

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सीधा पेट की अंदरूनी परत पर असर डालते हैं। इससे गैस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस चाय को गैस की दवा के रूप में प्रतिदिन पीने से पुरानी से पुरानी गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसलिए, गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वैज्ञानिक तौर पर इस बात की भी पुष्टि की गई है कि ग्रीन टी पेट के कैंसर में भी कारगर साबित हो सकती है।

See also  जमीन पर बैठकर खाना खाने से क्या फायदे होते हैं?

5. सेब का सिरका

सामग्री :

  • एक चम्मच सेब का सिरका
  • एक चम्मच शहद
  • एक गिलास पानी

कैसे करें प्रयोग :

  • इन सभी सामग्रियों को पानी में अच्छी तरह मिलाकर पी जाएं।

कितनी बार करें :

  • इस मिश्रण को आप दिनभर में एक या दो बार पी सकते हैं।

कैसे है लाभकारी :

पेट में एसिड का स्तर ज्यादा होने पर सेब के सिरके का सेवन किया जा सकता है। इसे पीने से एसिड का स्तर संतुलित हो जाता है। साथ ही यह पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाने वाले सुक्ष्मजीवों को नष्ट करता है। वहीं, इस मिश्रण में शहद के मिल जाने से पेट की परत को ठीक करने में मदद मिलती है।

Leave a comment

Leave a Reply