फागुन | प्रभुनारायण पटेल
फागुन | प्रभुनारायण पटेल

फागुन | प्रभुनारायण पटेल

फागुन | प्रभुनारायण पटेल

किसलिए आए इस साल फागुन
चल रही जब टेढ़ी चाल, फागुन !
कट गई महुआ की डाल फागुन
आया था प्याले में उछाल फागुन!
मुंडेरों पर रोशनी महकती थी
उठ गई ऊँची दीवाल फागुन !
ढोलक मंजीरा मृदंग गूँजती थी
सो गए सब सुर-ताल फागुन !
कोयलिया कुहूकुहू कूकती थी
अब सेमसंग मकड़जाल फागुन !

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *