एक सुबह | प्रभात रंजन
एक सुबह | प्रभात रंजन

एक सुबह | प्रभात रंजन

एक सुबह | प्रभात रंजन

रात की बारिश :
सुबह की धूप।

प्राची सीमांत पर
रंगीन बादलों के
अनगिनत शिखर उगे दीखे
रथ को राह दी –
फिर चौंधियाने वाले
प्रकाश के पीछे
छुप रहे।

हरे-हरे पत्तों पर
किरणों की पाँखें,
तैर गईं।
झिलमिलाता गया,
सुनहरा रूप।
रात की बारिश के बाद की धूप।

See also  हिंद-महिमा

गुनगुने कपूरी रंग के
उमड़ते फव्वारे में
नन्हीं चिड़ियाएँ देर तक नहाती रहीं।

नयन खुले,
सपने अनगिनत झूठे
टूट गए।
ज्यों बूँदों झूलते,
अनगिनत इंद्रधनुष,
टूट गए।

Leave a comment

Leave a Reply