एक बच्चा | नीरज पांडेय
एक बच्चा | नीरज पांडेय

एक बच्चा | नीरज पांडेय

एक बच्चा | नीरज पांडेय

कक्षा दो का एक बच्चा है

कुछ भी पूछो 
प्रथम प्रधानमंत्री 
वर्तमान प्रधानमंत्री 
प्रथम महिला प्रधानमंत्री 
प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री 
उसका एक ही जवाब रहता है

(दमोदर दास मोदी)

आजिज आ गए हैं सारे मास्टर 
लेकिन न तो नरेंद्र जुड़ा 
न दमोदर का ‘द’ बड़ा हुआ 
न नेहरू 
न इंदिरा 
न योगी 
सबके जवाब 
बस दमोदर दास मोदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *