एक बार जो | अशोक वाजपेयी
एक बार जो | अशोक वाजपेयी

एक बार जो | अशोक वाजपेयी

एक बार जो | अशोक वाजपेयी

एक बार जो ढल जाएँगे
शायद ही फिर खिल पाएँगे।

फूल शब्द या प्रेम
पंख स्वप्न या याद
जीवन से जब छूट गए तो
फिर न वापस आएँगे।
अभी बचाने या सहेजने का अवसर है
अभी बैठकर साथ
गीत गाने का क्षण है।

See also  सूरज से कम नहीं उलाहना

अभी मृत्यु से दाँव लगाकर
समय जीत जाने का क्षण है।
कुम्हलाने के बाद
झुलसकर ढह जाने के बाद
फिर बैठ पछताएँगे।

एक बार जो ढल जाएँगे
शायद ही फिर खिल पाएँगे।

Leave a comment

Leave a Reply