धान के खेत | ए अरविंदाक्षन
धान के खेत | ए अरविंदाक्षन

धान के खेत | ए अरविंदाक्षन

धान के खेत | ए अरविंदाक्षन

धान के खेतों से
जब भी गुजरता हूँ
अभिभूत होता हूँ
खेतों की महक से
रंग से
लास्य से
और संगीत से।
फिर मैं
बाँटता-फिरता हूँ
संगीत
हरियाली का
कृषकों के स्वप्नों का
दूर क्षितिज पर दृश्यवत्
उनके
अपार आह्लाद का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *