दाद ठीक करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे क्या हैं?
दाद ठीक करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे क्या हैं?

दाद एक प्रकार की त्वचागत समस्या है जो फंगल संक्रमण के कारण होता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर होता है तथा यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी ही आसानी से फैल सकता है। दाद को चिकित्सकीय भाषा में टिनीया (Tinea) कहते है। यह एक परतदार त्वचा पर गोल और लाल चकत्ते के रूप में दिखाई देता है और इसमें खुजली एवं जलन होते है। यह बड़ी ही आसानी से संक्रमित व्यक्ति की चीजें या कपड़े उपयोग करने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।दाद क्यों होता है? (Causes of Ringworm)

See also  एलोवेरा के फायदे

दाद फंगल के संक्रमण के कारण होता है, यह फफूंदी जैसा परजीवी बाहरी त्वचा की कोशिकाओं में पनपता है। यह बड़ी ही आसानी से तथा कई तरीकों से फैल सकता है। अगर किसी जानवर को दाद हुआ है तो उस जानवर को स्पर्श करने से भी दाद का संक्रमण मनुष्ण के शरीर में फैल सकता है। मनुष्य द्वारा किसी संक्रमित वस्तु को छूने से भी दाद का संक्रमण उनमें फैल सकता है जैसे कंघी, ब्रश, कपड़े, तौलिया, बिस्तर आदि।

See also  हल्दी पानी सुबह क्यों ले

दाद के लक्षण (Symptoms of Ringworm)

दाद होने पर खुजली होने के अलावा और भी लक्षण होते हैं-

  • दाद वाली जगह पर खुजली एवं जलन दोनों हो सकता है।
  • यह लाल चकत्ते के रूप में दिखाई देता है।
  • दाद वाले चकत्ते बाहरी तरफ से किनारों पर लाल होते है।
  • यह गोल चकत्तों के रूप में होते है तथा ऊपर की और उभरा हुआ होता है।

Leave a comment

Leave a Reply