चुप बैठा धुनिया | अवनीश सिंह चौहान
चुप बैठा धुनिया | अवनीश सिंह चौहान

चुप बैठा धुनिया | अवनीश सिंह चौहान

चुप बैठा धुनिया | अवनीश सिंह चौहान

सोच रहा
चुप बैठा धुनिया

भीड़-भाड़ वह
चहल पहल वह
बंद द्वार का
एक महल वह

ढोल मढ़ी-सी
लगती दुनिया

मेहनत के मुँह
बँध मुसीका
घुटता जाता
गला खुशी का

See also  पागलखाने की खिड़कियाँ | ईमान मर्सल

ताड़ रहा है
सब कुछ गुनिया

फैला भीतर
तक सन्नाटा
अंधियारों ने
सब कुछ पाटा

कहाँ-कहाँ से
टूटी पुनिया

Leave a comment

Leave a Reply